कीबोर्ड क्या है, कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं

 

कंप्यूटर कीबोर्ड का उपयोग 80 के दशक से पर्सनल कंप्यूटर के साथ किया जाता रहा है। आज भी घरों और दफ्तरों में की-बोर्ड का प्रयोग बड़ी मात्रा में किया जाता है। कीबोर्ड कई तरह के होते हैं, जिन्हें यूजर की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया जाता है।

कीबोर्ड क्या है

स्कूल, कॉलेज, दुकान, ऑफिस और घर हर जगह पर्सनल कंप्यूटर के साथ कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है। कीबोर्ड कंप्यूटर के साथ एक महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है। जिसकी मदद से हम कंप्यूटर के नोटपैड पर टेक्स्ट और न्यूमेरिक वैल्यू लिखते हैं।

कीबोर्ड के साथ कुछ विशेष कैरेक्टर बटन (की) भी आते हैं, साथ ही कुछ बटन कीबोर्ड द्वारा लिखे गए टेक्स्ट को मैनेज करने के लिए भी उपयोग किए जाते हैं। कीबोर्ड की कुछ कुंजियों का उपयोग कंप्यूटर के अंदर प्रबंधन के उद्देश्य से भी किया जाता है।

कीबोर्ड को आप एक टाइपराइटर की तरह समझ सकते हैं, जो कंप्यूटर स्क्रीन पर एडिटर के अंदर लिखने का काम करता है। आजकल कीबोर्ड यूएसबी पोर्ट के जरिए कंप्यूटर से जुड़ा होता है।

कीबोर्ड का उपयोग माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम, यूनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम, लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम, मैक ऑपरेटिंग सिस्टम और अन्य सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ किया जाता है। यह किसी भी पर्सनल कंप्यूटर या लैपटॉप के लिए प्राथमिक इनपुट डिवाइस है।

कीबोर्ड का फुल फॉर्म क्या होता है

कीबोर्ड अंग्रेजी भाषा का शब्द है, जिसे कीबोर्ड कहते हैं। इसके प्रत्येक अक्षर का अपना अर्थ है। जो इस प्रकार है-
“Keys Electronic Yet Board Operating A to Z Response Directly”

K-- Keys
E-- Electronic
Y-- Yet
B-- Board
O-- Operating
A-- A to Z
R-- Response
D-- Directly

हिंदी भाषा में कीबोर्ड को कुंजीपटल के नाम से जाना जाता है.

कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं

एक मानक कीबोर्ड में 104 बटन (कुंजियाँ) होते हैं, लेकिन कुछ कंपनियों ने अलग-अलग संख्या में कुंजियों के साथ कीबोर्ड लॉन्च किए हैं। जिसके अंदर 101 से 108 तक कुंजियां होती हैं।

गेमिंग कीबोर्ड के अंदर आवश्यकता के अनुसार keys की संख्या भिन्न हो सकती है। यह उपयोगकर्ता की आवश्यकता और खेल की आवश्यकता पर निर्भर करता है।

Post a Comment

0 Comments